बरेली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरीदपुर के दिवंगत विधायक को दी श्रद्धांजलि
अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फरीदपुर से भाजपा के विधायक रहे प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि देने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्याम बिहारी लाल एक सरल, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे।
उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। 11 बजे मुख्यमंत्री वापस रवाना करीब दस मिनट तक मुख्यमंत्री विधायक के निवास पर मौजूद रहे। महेश गुप्ता के साथ आई भीड़ को रोका बदायूं से पूर्व मंत्री महेश गुप्ता तमाम लोगों के साथ पहुंचे। मगर उनके साथ आई भीड़ को पुलिस ने शक्तिनगर कॉलोनी के गेट पर ही रोक दिया।
इसी तरह तमाम अन्य नेताओं को भी मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही कॉलोनी में जाने से रोक दिया गया। सीओ से भिड़े पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा मुख्यमंत्री के विधायक निवास पहुंचने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और पूरन लाल लोधी भी पहुंचे। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने उन्हें अन्दर जाने से रोक दिया। इस पर राजकुमार शर्मा सीओ से भिड़ गए और जबरन अंदर चले गए। मुख्यमंत्री की मौजूदगी के दौरान रुका रहा ट्रैफिक विधायक श्याम बिहारी के आवास पर मुख्यमंत्री के पहुंचने से दस मिनट पहले ही सड़क पर दोनों ओर से ट्रैफिक रोक दिया गया।
जब तक मुख्यमंत्री का काफिला वापसी के लिए रवाना नहीं हुआ, पीलीभीत बाईपास पर दोनों ओर से ट्रैफिक बंद रखा गया।



