नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर – उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर की एक आवश्यक बैठक कंपनी बाग में संगठन के जिला अध्यक्ष श्री राजेश लिटौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें समायोजन 3.0 में हुई व्यापक अनियमितताओं पर चर्चा हुई एवं व्यापक अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए समायोजन 3.0 निरस्त करने की मांग की गई। बैठक में अधिकांश वक्ताओं ने समायोजन में महिला, दिव्यांग, गंभीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षकों के समायोजन पर घोर आपत्ति दर्ज कराई, साथ ही यह भी चर्चा की गई कि समायोजन करते समय विभाग द्वारा किसी भी शासनादेश का पालन नहीं किया गया है। प्रधानाध्यापक के समायोजन पूर्व में कभी नहीं हुए जो कर दिए गए। एक ही ब्लॉक के शिक्षकों में किसी को दूरस्थ ब्लॉक और किसी को ब्लॉक में भी ही समायोजित किया गया है एकरूपता नहीं रखी गई। प्रधानाध्यापक समायोजन के तहत कई विद्यालयों को छोड़ दिया गया। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षकों के समायोजन में भी एकरूपता नहीं रखी गई। विभाग/ अधिकारियों के चहेते शिक्षकों को इच्छा अनुरूप उसी ब्लॉक के नजदीक के विद्यालय में एवं अन्य शिक्षकों को दूसरे दूरस्थ ब्लॉक में भेज दिया। इसके लिए किसी प्रकार की कोई वरिष्ठ निर्धारण या विकल्प की स्थिति नहीं रखी गई। शिक्षकों के द्वारा समायोजन पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए मांग की गई कि यह समायोजन तत्काल निरस्त किए जाएं। क्योंकि इन समायोजनों में शासनादेशों को दरकिनार किया गया है। इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक बिरधा के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, ब्लॉक जखौरा की अध्यक्ष अनिता कुशवाहा, ब्लॉक मड़ावरा के अध्यक्ष सरमन लाल, ब्लाक महरौनी के अध्यक्ष राजेश जैन के अलावा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हृदेश गोस्वामी में भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समायोजन 3.0 की कमियों को बताते हुए तत्काल में निरस्त करने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया की प्रथम चरण में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। इसके पश्चात अगले चरण में आंदोलनात्मक कार्यवाही की जाएगी इस अवसर पर संगठन के जिला मंत्री अरुण गोस्वामी, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला,सत्येन्द्र प्रताप सिंह,मोहम्मद मतीन खान, शबाना परवीन, इश्तियाक मोहम्मद, कृष्णा बाबू, अभिषेक जैन, अवधेश कुमार तिवारी, राजेंद्र कुमार सिरौठिया, सुदामा प्रसाद, रमेश बाबू सोनी, रजनी सेन, राजा स्नेहिल सिंघाई, आराधना त्रिपाठी, विनीत गुप्ता मोहम्मद अबरार, अजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार कौशिक, जनार्दन प्रसाद शुक्ला, सुनील कुमार, कुंदन लाल, राजीव कुमार, मोहम्मद यूसुफ, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, मीना गुप्ता, वंदना शर्मा, संजीव लोहिया, संजू अहिरवार, उपेंद्र प्रताप सिंह विकास जैन मनोज कुमार शर्मा, देवेंद्र चतुर्वेदी, नरेश कुमार, सुनील कुमार दुबे, आस्था चतुर्वेदी, बृजेंद्र कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार मिश्रा, अंकित सैनी, शांति साहू, जुगल किशोर खरे आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री श्री अरुण गोस्वामी ने किया