सौरभ ग्रामीण विकास शिक्षा एवं जन कल्याण समिति भोपाल की पहल
भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रदत्त अनुदान द्वारा संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण हेतु शेषमणि पाण्डेय स्मृति कर्मा नृत्य का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रदत्त अनुदान द्वारा सौरभ ग्रामीण विकास शिक्षा एवं जन कल्याण समिति द्वारा चार दिवसीय शेषमणि पाण्डेय स्मृति करमा नृत्म का आयोजन नूतन कला निकेतन बालाघाट में किया । कार्यक्रम की शुरुआत 4 जनवरी को की गई जिसमें “आंचलिक धरोहर” नृत्य दल द्वारा करमा शैला, सुआ, बिहाव ददरिया आदि नृत्यों की प्रस्तुति, की गई। नृत्य दूल के मुखिया बरकत सिंह मेरावी एवं दल के 18 साथियों ने इस मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्था द्वारा विलुप्त होती संस्कृति को सहेजने हेतु किये जा रहे प्रयासों में ये एक सार्थक कदम उठाया गया जिससे आने वाली पीढी हमारी संस्कृति से रू-ब-रू हो सके एवं ग्रामीणांचल क्षेत्र के रहन-सहन एवं उनके द्वारा मनाए जाने वाले उत्सव में किस प्रकार वो उत्साहित हो कर अपना आभार व्यक्त करते हैं, तथा विशेष अवसरों जैसे-विवाह, दशहरा, दीपावली, नया चांद दर्शन, नई फसल जैसे अवसरों में एकत्रित होकर नृत्य करते हैं एवं विशेष वाद्ययंत्रों का उपयोग करते हैं। इन बातो को संस्था द्वारा दिखाने एवं संस्कृति एवं सभ्यता को सहेजने हेतु एक सार्थक कदम उठाया गया।




