अमरोहा
बार एसोसिएशन के चुनाव में गजेंद्र सिंह अध्यक्ष और बृज किशोर बने महासचिव।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/ हसनपुर : बार एसोसिएशन तहसील हसनपुर के वार्षिक चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। देर शाम घोषित हुए परिणामों में गजेंद्र सिंह ने अध्यक्ष और बृज किशोर ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।मुख्य चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह को 86 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चौधरी मुजाहिद हुसैन को 77 और राजेंद्र सिंह को मात्र 7 वोट मिले। गजेंद्र सिंह ने 9 मतों के अंतर से जीत हासिल की।महासचिव पद पर बृज किशोर ने 92 मत हासिल कर फतेह सिंह को 78 मत प्राप्त हुए। बृज किशोर 14 वोटों से विजई। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में हितेश त्यागी को 71, नंदराम सिंह को 59 और विक्रांत त्यागी को 40 मत मिले। हितेश त्यागी ने 12 मतों से विजय प्राप्त की।
मतदान और मतगणना के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत तहसील परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव संपन्न कराने में निवर्तमान अध्यक्ष शिवचरन सिंह, श्योराज सिंह राणा, दिनेश कुमार गुप्ता, ऋषिपाल सिंह और हरिओम शर्मा का विशेष सहयोग रहा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।



