गाजियाबाद

लोनी में एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट ने कराया बेसहारा घोड़े का अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी में बीते दिन सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े एक बेसहारा घोड़े का एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अंतिम संस्कार कराया।
सूचना मिलने पर ट्रस्ट के महासचिव इजरायल मोहम्मद तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी 112 पुलिस, चौकी प्रभारी तथा नगर पालिका को दी। सूचना पर पुलिस व नगरपालिका की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। लोनी नगरपालिका की ओर से जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई गई, कॉलोनीवासियों के सहयोग से परवेज़ चौधरी, इमरान, रजनीश कुमार सहित एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट की टीम ने मिलकर मृत घोड़े का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।
स्थानीय निवासियों ने टीम की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button