ललितपुर

मेडीकल कॉलेज में महिला के घुटने का सफल प्रत्यारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
ललितपुर। नई बस्ती में रहने वाली 75 वर्षीय गुलाबरानी पत्नी रामसिंह का वायें घुटने का सफल प्रत्यारोपड़ किया गया। मरीज लगभग 02 वर्ष से घुटनों में दर्द से काफी परेशान थी। उन्होने कई बड़े शहरों में जाकर परामर्श लिया, जहां पर उन्हे घुटने बदलने के ऑपरेशन की सलाह दी गयी। मरीज की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्होने अंतत: मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में परामर्श लिया। मरीज को विश्वास दिलाया गया कि यह ऑपरेशन सफलता पूर्वक मेडिकल कॉलेज में सम्भव है एवं प्रधानामंत्री की आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पूर्णत: नि:शुल्क है। मरीज ने आयुष्मान भारत योजना द्वारा अपना ऑपरेशन करवाया। एक माह बाद वह पूर्णत: चलने फिरने एवं सीढी स्वयं चढने उतरने में दर्द के बिना सक्षम है। इस जटिल ऑपरेशन की टीम में सह आचार्य डा.सौरभ, सहायक आचार्य डा.शुभम, वरिष्ठ परामर्शदाता डा. एम.सी. गुप्ता, ऑर्थो सर्जन डा.निर्भय नारायण सिंह, सहायक आचार्य डा.कौशल बिजलानी, निश्चेतना विभाग डा.चेतनराज, ओ.टी. इंचार्ज मंजू वर्मा, पूनम साहू, शैलेन्द्र, अजय आदि शामिल थे। इस प्रकार के जटिल ऑपरेशन अब जनपद की जनता को मेडिकल कॉलेज द्वारा निरन्तर प्रदान किये जा रहे हैं, जो कि कभी किसी समय में सिर्फ बडे महानगरों में सम्भव थे। प्रधानाचार्य डा.मयंक शुक्ला ने मरीज से हाल-चाल पूंछा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button