शामली

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की छापेमारी

एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफिया फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत स्थित रजवाहे की पटरी पर अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। हालांकि, पुलिस व प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही अवैध खनन में संलिप्त लोग जेसीबी मशीन व अन्य वाहनों को लेकर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया।रविवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को सूचना दी गई कि गांव गढ़ी दौलत के रजवाहे की पटरी पर कुछ लोग जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। आरोप है कि खनन माफियाओं द्वारा रजवाहे को पूरी तरह मिट्टी से  भर दिया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज के निर्देश पर तहसीलदार अर्जुन सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन प्रशासनिक टीम के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए।मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और थाने ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मौके से एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है, जिसके खिलाफ थाने पर विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अवैध खनन के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button