रामपुर शाहबाद

भाजपा नेता ने पीएनबी कर्मी पर लगाया अभद्रता का आरोप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद।भाजपा युवा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सचिन कुमार मौर्य ने पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। सचिन के मुताबिक वह भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। सोमवार को वह ढकिया स्थित पीएनबी बैन के अपनी फर्म का खाता खुलवाने गए थे। इस दौरान बैंक कर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यव्हार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा की वह भाजपा नेयुवा मोर्चा में पदाधिकारी हैं। इस पर वह और भड़क गया और कहा कि वह सभी से इसी भाषा में बात करना है। तुम्हे जि करना हो कर लेना। सचिन के मुताबिक उन्होंने वहां मौजूद कई उपभोक्ताओं से बात की तो पता चला कि यह सभी से इसी भाषा में बात करता है। उपभोक्ताओं का अपमान करता है और बैंक में आने वाले दलालों को तवज्जो देता है। मामले में भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button