राम लखन क्लब न्यू 18 के तत्वावधान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुआ शुभारंभ
पेटरवार इलेवान को हराकर दिल नवाज इलेवन की टीम रही सेमीफाइनल विजेता ,कल होगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो । कसमार प्रखंड के मंजुरा स्थित लाहर टांड़ स्थित खेल मैदान में सोमवार को राम लखन क्लब न्यू 18 के तत्वावधान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले लीग मैच तुलसी इलेवन मुरहुलसुद की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। दिलनवाज इलेवन स्वांग गोमिया की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 134 रन बनाई इसके जवाब में तुलसी इलेवन की टीम मात्र 74 रन ही बना पाई और इस तरह 60रन के अंतर से दिलनवाज की टीम विजेता रही। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड 20सूत्री कर कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम व विशिष्ट अतिथि मंजुरा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि नरेश कुमार महतो द्वारा फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर किया गया। दूसरा लीग मैच बोकद इलेवन बनाम पेटर वार इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पेटरवार के तेज गेंदबाज सूरज ने एक ओवर में दो रन देकर तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिए। पेटरवार इलेवन की टीम तीन रन से विजेता रही। पहला सेमीफाइनल मैच पेटरवार इलेवन बनाम दिलनवाज इलेवन के बीच खेला गया जिसमें दिल नवाज की टीम विजई रही। कल टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा टूर्नामेंट के आयोजन में राम लखन क्लब न्यू 18 के अध्यक्ष रूपेश कुमार महतो सचिव विजन कुमार महतो कोषाध्यक्ष चंदन कुमार गौतम नायक रहमत अंसारी निर्णायक के रूप में बिजन कुमार महतो और अजीत कुमार महतो सहित मौके पर सोहेल अंसारी नंदन कपरदार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं उत्पाद मध निषेध मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद महतो उपस्थित होंगे।




