शामली

साइबर क्राइम पुलिस ने कराए पीड़ित के लाखों रुपए वापस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के नई बस्ती निवासी युवक के खाते से लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के रुपए वापस कराए हैं। पीड़ित ने साइबर पुलिस का धन्यवाद किया है।कस्बे के नई निवासी अमिश उर रहमान पुत्र अतिकुर रहमान 26 दिसंबर 2025 को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पीड़ित के खाते से अज्ञात ठग के द्वारा आठ लाख रुपए की धनराशि ऑनलाइन ठगी कर ली है। साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी। मंगलवार को साइबर क्राइम थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित के खाते से आठ लाख रुपए की ठगी हुई थी। साइबर क्राइम की टीम के द्वारा पीड़ित के सात लाख साठ हजार रुपए वापस कराए गए हैं। रुपए वापस होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना शामली टीम का आभार व्यक्त किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button