शामली
कार सवार युवक हजारों रुपए का सामान लेकर फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी एक युवक से कार सवार चार युवकों ने हजारों रुपए की शॉपिंग कर ली और स्कैनर में पैसे डालने के बहाने कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चारों लोगों की तलाश कर रही है।थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी आबिद पुत्र अजमुद्दीन ने दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित खाटू श्याम होटल के बाहर जुटे और लोअर टी-शर्ट की सेल लगा रखी है। बुधवार को पुलिस की दुकान पर कार में सवार चार लोग पहुंचे, चारों लोगों ने चार जोड़ी जूते, पांच जोड़ी चप्पल, पांच जोड़ी लोअर और टी शर्ट खरीदी। आरोग्य की तीन युवक सामान लेकर गाड़ी में बैठ गई एक युवा किसके अंदर पर पैसे डालने की बात कहते हुए गाड़ी में बैठ गया। फिर कितने रुपए बार डालने की बात पूछी तो आरोप है कि चारों युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने चारों लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


