हापुड़

ट्रेन में तैनात आरपीएफ के जवान की हार्ट अटैक से मौत…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में तैनात एक जवान की चलती ट्रेन में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान बिजनौर जनपद निवासी रवींद्र सिंह के रूप में हुई है। वह वर्तमान में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ में तैनात थे और ड्यूटी जॉइन करने के लिए बिजनौर से दिल्ली जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, रवींद्र सिंह ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। साथ यात्रा कर रहे यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी । ट्रेन के हापुड़ स्टेशन के पास पहुंचने पर जवान की हालत गंभीर हो चुकी थी।

रेलवे कर्मचारियों की मदद से आरपीएफ जवान को तुरंत हापुड़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जवान की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button