बेतुल

बैतूल आनंद ग्राम सिमोरी में निकली जनजागरूकता रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग के अंतर्गत राज्य आनंद संस्थान द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से प्रदेश के दस हजार से अधिक स्थानों पर 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बैतूल जिले के आनंद ग्राम सिमोरी में आनंद उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से गांव में घर-घर जाकर लोगों से आनंद उत्सव में सहभागी बनने की अपील की गई। रैली के दौरान घर-घर से आना है आनंद उत्सव मनाना है, 17 जनवरी आनंद उत्सव, आनंद ग्राम सिमोरी जैसे नारों से ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। ताप्ती आनंद क्लब के शैलेंद्र बिहारिया और ग्राम सचिव बलराम पवार ने बताया कि आनंद उत्सव में रस्सा कसी, बोरा दौड़, गेड़ी दौड़, नृत्य, नाटक, कुर्सी दौड़, गुंडी दौड़, भाला फेंक, तीरंदाजी और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों भाग लेंगे। ग्राम के वरिष्ठ संतोष बडौदे, दसन धुर्वे, बाबूलाल धुर्वे, रेखा नागले और कविता धुर्वे ने सभी ग्रामीणों से आनंद उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button