शामली
कांधला देहात में जावेद हसन के समर्थन में माहौल गर्म
जनता ने कहा—इस बार प्रधान जावेद हसन ही होंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना भले ही अभी जारी नहीं हुई हो, लेकिन शामली कांधला देहात में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। ग्राम प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी चौधरी जावेद हसन ने जैसे ही अपनी दावेदारी पेश की, वैसे ही उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिलना शुरू हो गया है।
कांधला देहात की जनता में चौधरी जावेद हसन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कांधला देहात के लोगों का कहना है कि जावेद हसन एक ईमानदार, साफ छवि और हर समय जनता के बीच रहने वाले नेता हैं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि इस बार ग्राम प्रधान जावेद हसन ही होंगे, जनता ने उन पर पक्की मोहर लगा दी है।चौधरी जावेद हसन बीते कई दशकों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। उनके बड़े भाई चौधरी वाजिद हसन दो बार नगर पालिका परिषद कांधला के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिनके कार्यकाल को आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं। उसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जावेद हसन अब ग्राम पंचायत स्तर पर विकास को नई दिशा देने के इरादे से चुनावी मैदान में हैं। कांधला देहात क्षेत्र की जनता का कहना है कि जावेद हसन 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं और किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या लेकर आने से कभी नहीं रोकते। क्षेत्र की गली-नालियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उनकी सोच साफ और स्पष्ट है।चौधरी जावेद हसन का कहना है कि यदि जनता उन्हें ग्राम प्रधान चुनती है, तो कांधला देहात को एक आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और इस विश्वास पर मैं हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा।कांधला देहात में जिस तरह से जनता का समर्थन जावेद हसन को मिल रहा है, उससे साफ है कि आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।