ट्रेन के कोच में जबरन आरक्षित सीटों पर बैठे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता…
बीड़ी पीने पर हुआ हंगामा, भाकियू कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल कोच में बवाल...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
RPF और कोतवाली प्रभारी ने एसी कोच से स्लीपर कोच में कार्यकर्ताओं को कराया शिफ्ट….
अफरातफरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल…
हापुड (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक कोच में उस वक्त हंगामा मच गया, जब बिना रिजर्वेशन भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने यात्रियों की सीटों पर जबरन कब्जा कर लिया और सीटों पर बीड़ी पीने लगे। यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता यात्रियों से बदसलूकी करने लगे जिससे ट्रेन के कोच में अफरातफरी का माहौल बन गया। एक महिला यात्री द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद रेलवे पुलिस फोर्स की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को संभाला । इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी यात्री ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । इस वायरल वीडियो में आप डीके ज सकते हैं कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता किस तरह बिना रिजर्वेशन कराए ही ट्रेन के एसी कोच में यात्रियों की सीट पर जबरन बैठे और लेटे हुए हैं ।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन संगम की रेती पर चिंतन शिविर कर रही है । जिसके लिए मुजफ्फरनगर , मेरठ और हापुड से जाने वाले किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज जाने के लिए संगम एक्सप्रेस रेल ही कब्जा ली । यहां तक कि AC कोच में भी बिना रिजर्वेशन कराए जबरन यात्रियों की आरक्षित सीटों बैठ गये । उन्होंने AC कोच में बीड़ी पीना और शराब पीना भी शुरू कर दिया। जिसके कारण यात्री परेशान हो गए और उन्हें पुलिस और टीटी को बुलाना पड़ गया । इस दौरान किसान नेताओं की यात्रियों, RPF (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी पुलिस के बीच कहासुनी भी होती रही । आर पी एफ के समझाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सीटों से हटे और उन्हें स्लीपर कोच में शिफ्ट कर दिया गया ।
यात्रियों ने आरोप लगाया है कि AC कोच में चढ़ने के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बीड़ी पीना और शराब पीना शुरू कर दिया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों से की। जैसे ही ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकी , RPF और कोतवाली हापुड नगर के इंस्पेक्टर विनोद पांडे पुलिसकर्मियों और जीआरपी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसान यूनियन के सदस्यों को समझाया और उन्हें AC कोच से नीचे उतारा। इस दौरान यात्रियों और किसान यूनियन के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद उनकी RPF और पुलिसकर्मियों से भी कहासुनी हुई।
हापुड में RPF स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश यादव ने बताया कि जैसे ही ट्रेन हापुड में रुकी, उन्होंने किसान संगठन के सदस्यों को समझाया । उन सभी को एसी कोच से स्लीपर कोच में शिफ्ट कर दिया गया। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को समय पर अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया ।



