विश्वनाथ में सनातनी हिंदू सन्मिलन उत्तर चारिआलि समिति द्वारा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन
शोभायात्रा में सभी समाज के सनातनी हिंदू ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागिदारी दी

विश्वनाथ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तीसरे कार्यक्रम समग्र राज्य के साथ विश्वनाथ जिले में 86 होने वाले हिंदू सम्मेलन के बीच शनिवार को विश्वनाथ चारिआलि शहर के सनातनी हिंदू सन्मिलन उत्तर चारिआलि समिति के द्वारा हिंदू सम्मेलन भव्य आयोजन किया गया। नगर कार्यवाह अपूर्व कुमार दास के नेतृत्व में सर्वप्रथम कल सुबह 10 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कार्तिक गढ़ ने धार्मिक ध्वजारोहण किया गया।इसके बाद समाजसेवक व जिला व्यवस्था प्रमुख छत्तर सिंह पंवार तथा समाजसेविका शांता बरठाकुर ने संयुक्त रूप से महानीम का वृक्षारोपण किया गया।इसके बाद विश्वनाथ चारिआलि शहर को परिक्रमा करते हुए एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सभी सनातनी हिंदूवर्ग मौजूद थे।शहर भारत माता तथा हिंदुओं की नारा से गूंज उठा। शहर को परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा आमबाड़ी में स्थित सनातनी हिंदू सन्मिलन उत्तर चारिआलि समिति के मंच के समीप समापन हुआ।तत्पश्चात् दोपहर महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ विश्वनाथ घाट द्वारा सुंदरकांड पाठ शुरू किया गया। सभी सुंदरकांड पाठक को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया।इधर प्रायः 90 विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन चार शाखाओं में किया गया।इसके बाद श्याम महिला मंडली ने हनुमान चालीसा तथा भजन कीर्तन की भव्य प्रस्तुति दी। शहर के रौनिकता एकता महिला संगठन द्वारा माता रानी,श्रीराम तथा श्रीकृष्ण के सुमधुर भजन की प्रस्तुति हुईं। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संध्या 5 बजे मूलसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के स्वागत प्रमुख नीलकमल सन्याल तथा उपाध्यक्ष शिव प्रसाद सेन के संयुक्त रूप से संचालित सभा में तथा अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में अतिथि के रूप में विश्वनाथ के जिला कार्यवाह अनील बरुआ, जिला हिंदू सम्मेलन प्रमुख डा० सरजीत दास ,वरिष्ठ समाजसेवी सूर्य नारायण पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी प्रभुनाथ सिंह, विनोद कुमार गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार क्रमशः निरंजन हाजरिका, वसंत बरा, रतन भुइयां , विश्वनाथ चारिआलि पौरसभा के पौरपति अमरज्योति बरठाकुर और गणमान्य व्यक्ति को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया।इसके बाद चित्रांकन प्रतियोगिता में विजयी और चित्रांकन में प्रतिभाग करने वाले पूर्व प्राथमिक शिक्षा (नर्सरी) के सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, भारत माता का तस्वीर, गीत और मेडेल से पुरस्कृत किया गया।इसके बाद बरगीत , दिहानाम तथा सामूहिक संगीत से शुरू कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बौद्धिक के रूप में विद्या भारती के पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन तिवारी, जिला कार्यवाह अनील कुमार,विश्वनाथ के समाजसेवी बिथिका सेन ने क्रमशः हिंदूत्व, संघ यात्रा और पंच परिवर्तन बिंदु पर सारगर्भित व्याख्यान दी। कार्यक्रम के में बीच-बीच में देश-प्रेम मूलक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति हुईं। इस भव्य समारोह का समापन वंदे मातरम् गीत से हुआ।इस गौरवशाली कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक कुमार साहा ,उपाध्यक्ष क्रमश: संजय घोष ,शिव प्रसाद सेन, पिंकी कर, सीमा दासगुप्ता ,महासचिव संतोष कुमार महतो,सह-संपादक क्रमशः भारत कोष,राजदीप धर,घनश्याम शर्मा,दीपा शर्मा,रेनू गुप्ता,कोषाध्यक्ष रूपक दास गुप्ता ,सह-कोषाध्यक्ष देवयानी भट्टाचार्य,सोशल मीडिया प्रमुख क्रमशः-रंजीत पाल,सत्य प्रकाश गुप्ता,प्रदीप जयसवाल,अजय कुमार प्रसाद,राणा पाल ,सुरेंद्र कुमार साहनी , राष्ट्रीय सेविका समिति तेजपुर विभाग के संपर्क प्रमुख शांता बरठाकुर , कृषक मोर्चा के राज्यिक उपाध्यक्ष भास्कर हाजरिका, और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।



