पाकुड़

मालपहाड़ी में पकड़े गये अवैध बालू परिवहन के दो ट्रैक्टर, खनन विभाग को किया पत्राचार

Two tractors carrying illegal sand were caught in Malpahari, correspondence was made to the mining department.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी के गश्ती दल ने ग्राम पाईकपाड़ा के पास बिना खनन अनुमति बालू लदा दो ट्रैक्टर JH16H4114 और JH17K0824 को पकड़ लिया। अवैध परिवहन की पुष्टि होने के बाद, अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित खनन विभाग को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित किया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। मालपहाड़ी पुलिस ने स्थानीय निवासियों से भी अपील की है कि वे अवैध खनन एवं बालू परिवहन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button