पाकुड़

पाकुड़ में दो दिवसीय फुटबॉल फाइनल संपन्न, F C खैरीगढ़ बनी विजेता

Two-day football final concludes in Pakur, FC Khairigadh emerges winner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बाबा तिलका मांझी क्लब, राजबाड़ी, पाकुड़िया में आज दो दिवसीय फुटबॉल फाइनल का आयोजन हुआ, जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच F C खैरीगढ़ और F C Malkuda के बीच खेला गया, जिसमें F C खैरीगढ़ ने एक गोल की बढ़त से जीत हासिल की। विजेता टीम को 25,000 रुपये, उपविजेता टीम को 20,000 रुपये और सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 5,000 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। प्रतिनिधि सुशील मुर्मू ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “खेल से जीवन की दिशा बदल सकती है। चलता हुआ घोड़ा और दौड़ता हुआ मनुष्य कभी बूढ़ा नहीं होता।” उन्होंने क्लब को इस तरह के आयोजन के लिए भी सराहा, जिससे युवाओं में एकता और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। इस आयोजन में क्लब अध्यक्ष सोमेश मरांडी, उपाध्यक्ष सुमित सोरेन, सचिव लखीराम टुडू, ग्राम प्रधान बूढ़ीसोल हेंब्रम, और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button