शामली
ज्योति बा फूले स्कूल में बसंत पंचमी और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना : ज्योति बा फूले इण्टर कालेज चौसाना में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई वहीं बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य गौरव सैनी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बच्चों को नेता जी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में किए गए योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
शुक्रवार को ज्योति बा फूले कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना की गई उसके पश्चात बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय में पूजा-अर्चना की गई । विद्यालय स्टाफ और छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित करते हुए प्रधानाचार्य गौरव सैनी ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया और देश को स्वतंत्र कराने के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के शिक्षकों ने भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर अक्षय कुमार, संदीप नौटियाल,ऋषिपाल ,स्वाति सैनी,कविता,शिवानी,चीनू ,सोनिया शर्मा आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

