गाजियाबाद

लोनी में आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने की पहल

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया सामग्री वितरण  वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विधानसभा क्षेत्र के बलराम नगर स्थित कार्यालय से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक व खेल सामग्री के वितरण हेतु वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के तहत क्षेत्र के कुल 34 आंगनवाड़ी केंद्रों में इंटरलॉकिंग कबड्डी मैट एवं 160 बॉक्स वितरित किए जा रहे हैं, जबकि 26 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराई जा रही है।
प्री-स्कूल किट में शिशु डेस्क, पजल्स, बिल्डिंग ब्लॉक, गेम टेबल, स्टडी टेबल, चेयर और बोर्ड जैसी आवश्यक सामग्री शामिल है, जिससे बच्चों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर माया चौधरी के साथ आंगनवाड़ी कार्यकत्री रेखा, ममता, अफसाना, रामवती सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी विधानसभा क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में डिजिटल आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना भी की जा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास बाल्यकाल से ही सुनिश्चित हो, ताकि वे सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पोषण और संस्कार उपलब्ध कराना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button