कैराना

विवाहिता को जहर देकर हत्या का प्रयास, परिवार ने किया हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। मोहल्ला रेतेवाला में एक विवाहिता को जहर देने का आरोप लगाया गया है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया और हंगामा किया। विवाहिता की हालत गंभीर होने पर उसे शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
बुधवार सुबह मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला में घटित हुई है, जहां विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला का मायका मोहल्ला दरबारकलां में है। घटना की सूचना मिलते ही महिला की माँ और भाई मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर जबरन जहर देकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। विवाहिता को पहले कस्बे के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे शामली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और पुलिस ने मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button