शामली
युवक के साथ मारपीट चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला : थाना क्षेत्र के गांव डून्डूखेडा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कई लोगों पर रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव डून्डूखेडा निवासी तरसपाल पुत्र जगदीश ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि पीड़ित पांच दिन पूर्व अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही जोशी उर्फ प्रशांत पुत्र करेशन अपने परिवार के ही सोनू, प्रदीप व कैशर के पीड़ित के घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए पीड़ित के घर के बाहर निकले हुए पाइप व घर के दरवाजे तोड़ दिए। आरोप है कि उक्त लोगों ने पीड़ित के घर में लगें सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ने का प्रयास किया था। विरोध करने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। पीड़ित का आरोप है कि 26 जनवरी को पीड़ित का भाई गजेन्द्र सिंह अपनी ड्यूटी पर ध्वजारोहण के लिए जा रहा था। इसी बीच उक्त लोगों ने पीड़ित के भाई को तमंचे के बल पर रोक लिया और मारपीट की। शोर मचाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


