राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव- 2026 की घोषणा उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने की प्रेस वार्ता।
नगर निगम चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पैसे खर्च की सीमा तय कर दी है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा जिला में नगरपालिका चुनाव 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27.01.2026 को नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 की घोषणा की गई है । 28.01.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया गया। चुनाव में खड़े होने के लिए पदाधिकारी ने नामांकन तिथि जारी कर दी है जिसमें
नाम निर्देशन करने के लिए तिथि- 29.01.2026 से 04.02.2026 तक
समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वंही नाम निर्देशन की संवीक्षा के लिए तिथि- 05.02.2026
समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि- 06.02.2026
समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि-* 07.02.2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
वह तिथि जिसके दौरान, यदि आवश्यक हो, मतदान होगा-* 23.02.2026
समय- पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 5 बजे तक
मतगणना की तिथि- 27.02.2026 समय- पूर्वाह्न 8 बजे से हजारीबाग नगर निगम के महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी- संतोष सिंह और सहायक निर्वाची पदाधिकारी आशुतोष अंचलाधिकारी सदर – संपूर्ण क्षेत्र आवंटित कक्ष – C 201, 2nd floor नया समाहरणालय भवन वार्ड 01-06 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ इचाक एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी नागेश्वर सिंह,बीईइओ विष्णुगढ़, आवंटित कक्ष c -003, ground floor नया समाहरणालय भवन।
वार्ड 07-12 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार बीडीओ विष्णुगढ़ एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी विजय राम, बीईइओ कटकमसांडी, आवंटित कक्ष c -108, 1st floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 13-18 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, बीडीओ बड़कागांव एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी देव कुमार प्रसाद, जिला नियोजन अधिकारी, आवंटित कक्ष A -011, ground floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 19-24 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी सुनीता कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी हजारीबाग एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी चंद्रशेखर, प्रोबेशन पदाधिकारी हजारीबाग, आवंटित कक्ष c -001, ground floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 25-30 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, बीडीओ बरकट्ठा एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी रोहित यादव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बरकट्ठा,आवंटित कक्ष – नजारत केबिन, ground floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 31-36 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार यादव एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी थियोफिल टुडू, बीसीईओ टाटीझरिया, आवंटित कक्ष c -007, ground floor, नया समाहरणालय भवन।
नाम निर्देशन पत्र का दाखिला दिनांक 29.01.2026 से दिनांक 04.02.2026 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) पूर्वाहन 11 बजे से 03 बजे अपराहन तक सभी निर्वाची पदाधिकारी (समाहरणालय परिसर स्थित आवंटित कक्ष) के समक्ष किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र अधिकतम 2 (दो सेट) में दाखिल किया जा सकता है। प्रत्येक सेट में एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक होना आवश्यक है।
आरक्षित स्थानों के उम्मीदवारों को अभिप्रमाणित जाति प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।
उम्मीदवार नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन प्रपत्र समाहरणालय परिसर स्थित निर्धारित काउण्टर से प्राप्त कर सकते हैं। नाम निर्देशन प्रपत्र का शुल्क की राशि महापौर के लिए 5 हजार रुपए मात्र एवं वार्ड पार्षद के लिए 01 हजार रुपए मात्र है। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडा वर्ग-1 एवं 02 तथा महिला अभ्यर्थी के लिए उक्त निर्धारित दर से आधा दर पर नाम निर्देशन प्रपत्र उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को नाम निर्देशन पत्र क्रय करते समय दो नाम निर्देशन पत्र, प्रपत्र 24 (शपथ पत्र) तथा संतान के संबंध में स्व घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
उम्मीदवारों को एक नया बैंक खाता खुलवाकर खाता नम्बर संलग्न करते हुए नाम निर्देशन पत्र के साथ जमा करना आवश्यक है। उम्मीदवारों के लिए मतदाता सूची का वितरण 28.01.2026 से किया जाएगा।
निर्वाचन के मद्देनजर जन शिकायत कोषाग संचालित है जिसका हेल्पलाईन नं 06546-291843 तथा कंट्रोल रूम का नं. 06546-291842 है। चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु 14 कोषांग यथा- निर्वाचन, कार्मिक, मतपेटिका, मतपत्र, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था, हेल्पलाईन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण,सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष कोषांग का गठन किया गया है।
कुल वार्ड 36
कुल निर्वाची पदाधिकारी की संख्या (महापौर) :- 01
कुल निर्वाची पदाधिकारी की संख्या (वार्ड पार्षद) :- 06
पद आरक्षण :-
नगर निगम में पदों के लिए आरक्षण व्यवस्था इस प्रकार निर्धारित की गई है। महापौर पद के लिए अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I के अंतर्गत कुल 01 पद आरक्षित है, जिसमें महिला आरक्षण शून्य है। इसी प्रकार कुल 36 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद पदों में आरक्षण किया गया है, जिसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I के लिए 10 पद (जिसमें 05 महिला),
पिछड़ा वर्ग–II के लिए 03 पद (जिसमें 01 महिला),
अनुसूचित जाति के लिए 04 पद (जिसमें 02 महिला),
अनुसूचित जनजाति के लिए 01 पद (महिला शून्य) तथा सामान्य वर्ग के लिए 18 पद (जिसमें 09 महिला) आरक्षित हैं।
इस प्रकार कुल 36 वार्ड पार्षद पदों में से 17 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल जनसंख्या नगर निगम – 2011 जनगणना : 197466 जिसमे कुल मतदाता :- 177437 पुरुष मतदान 90042 महिला मतदाता :- 87394 वंही तृतीय लिंग :- 01
कुल मतदान केंद्र :- 160 (158+2 सहायक मतदान केंद्र)
कुल भवन :- 77
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा का निर्धारण:-
महापौर/ अध्यक्ष के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा :- 15 लाख रुपए तक वहीं वार्ड पार्षद के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा :- 03 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे।



