पाकुड़

नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त ने कृषि उत्पादन बाजार समिति का किया निरीक्षण

Deputy Commissioner inspected the Agricultural Produce Market Committee regarding the municipal elections.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आज कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान एवं मतगणना कार्य से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदान कर्मियों के लिए बनाए जा रहे वज्रगृह (स्ट्रांग रूम), डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर तथा मतगणना केंद्र का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान एवं मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है, इसलिए सभी तैयारियां गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button