बरेली
तहसील मीरगंज के गांव शुक्ली में भीम आर्मी की नुक्कड़ सभा का आयोजन
बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली जनपद की तहसील मीरगंज के गांव शुक्ली में भीम आर्मी द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम एवं जिला अध्यक्ष महेंद्रपाल सागर मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विकास बाबू एडवोकेट ने कहा कि
“भीम आर्मी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर आधारित एक आंदोलन है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा, भय और भ्रम से दूर रहकर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को अपना हथियार बनाएं तथा लोकतांत्रिक तरीके से अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
इस दौरान बसपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को गांव और तहसील स्तर पर नई मजबूती मिली। नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष अंकित सागर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पिंटू सागर, तहसील प्रचारक राजा आकाश सागर, न्याय पंचायत अध्यक्ष सोनू सागर, तहसील संगठन मंत्री, ब्लॉक उपाध्यक्ष महावीर सागर, न्याय पंचायत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सागर, मनीष, हरीश सागर, प्रेमपाल सिंह राजपूत (संभावित प्रत्याशी वार्ड नंबर 29), डॉ. जावेद अख्तर (संभावित प्रत्याशी वार्ड नंबर 19), तशरीफ खान (संभावित प्रत्याशी वार्ड नंबर 20), नगर अध्यक्ष आकाश सागर, रवि, सत्य प्रकाश, अजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।




