हापुड़

हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम द्वारा विकासखंड हापुड क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा गौशालााओं का किया गया औचक निरीक्षण…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड – हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम द्वारा सर्वप्रथम विकासखंड क्षेत्र हापुड़ के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय शाहबुददीनपुर, मलकपुर एवं असौडा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय शाहबुददीनपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित 03 शिक्षक अवकाश पर पाये गये। रसोइया द्वारा मिड डे मील के अंतर्गत भोजन तैयार किया जा रहा था। विद्यालय में रसाई के बराबर में कूडा पाया गया जिसके संबंध में निर्देश दिए गए कि तत्काल सफाई सुनिश्चित कराए। इसके उपरांत मलकपुर में भी 01 अध्यापक अवकाश पर थे अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में साफ सफाई उचित पाई गई मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र.छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से किताबें भी पढ़वाई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में साफ सफाई एवं मिड डे मील की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अस्थाई गौशाला मलकपुर का निरीक्षण किया गया।
अस्थाई गौशाला मलकपुर के निरीक्षण में केयर टेकर द्वारा गोवंशों को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है। गोवंशों को प्रत्येक दिन हरा चारा दिये जाने एवं गोवंश की जीयो टेग फोटों भेजने के निर्देश दिए गए। अस्थाई गोशाला में कुछ नये गोवंशों का टैग नहीं किया गया है । मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए गए कि पशु संरक्षित करते समय ही टैगिंग की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button