शामली
विद्यालय के द्वारा चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना,एनएसएस इकाई द्वारा तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठें-उठें, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे-जगे” के साथ हुआ।शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं द्वारा शिविर स्थल के आसपास पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई की गई तथा स्वच्छता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मिशन शक्ति फेज 5.0 पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाने की महिला कांस्टेबल प्रियंका एवं उपनिरीक्षक सुनील त्यागी ने मिशन शक्ति की जानकारी देते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने वीमेन पावर लाइन (1090), साइबर हेल्पलाइन (1930), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), महिला हेल्पलाइन (181), गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन (102), एम्बुलेंस सेवा (108), चाइल्ड लाइन (1098), अग्निशमन सेवा (101) तथा पुलिस आपातकालीन सेवा (112) के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही बताया कि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भी 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। अंत में एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में जानकारी दी गई।शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।


