मेरठ

विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर रेडियो मेरठ ने दिया जागरूकता का संदेश

स्वास्थ्य विभाग ने किया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर रेडियो मेरठ 89.6 एफएम एवं स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में “सेहत सही, लाभ कई” परियोजना के अंतर्गत शास्त्री नगर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ रोग विभाग से डिप्टी डीएलओ डॉ. प्रताप खोखर एवं योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने कुष्ठ रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने रोग के लक्षण, उपचार, रोकथाम तथा समय पर पहचान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग से रोशनी तिर्की एवं रवि भूषण भी उपस्थित रहे।

रेडियो मेरठ 89.6 एफएम की ओर से आरजे तन्वी ने विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति रखने एवं किसी भी प्रकार के भेदभाव से दूर रहने की शपथ दिलाई।

रेडियो मेरठ की टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना जी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग एवं महत्वपूर्ण उपस्थिति के लिए कुष्ठ रोग विभाग की पूरी टीम के प्रति भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button