बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर/ सिविल बार एसोसिएशन गुन्नौर ने किया मा. सिविल जज / न्यायिक मजिस्ट्रेट का विदाई समारोह।

एनपीटी संभल ब्यूरो
संभल / गुन्नौर बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर एवं सिविल बार एसोसिएशन गुन्नौर के अधिवक्ताओं ने मा. सिविल जज/ न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश सिविल कोर्ट में पदासीन थे सिविल जज का स्थानांतरण औरैया जिले में होने के कारण गुन्नौर के अधिवक्ताओं ने सिविल जज का फूल मालाओं एवं बार वैलफेयर का प्रतीक चिन्ह देकर विदाई समारोह किया। विदाई समारोह के मौके पर उप जिला अधिकारी दीपक चौधरी गुन्नौर, जितेंद्र सिंह यादव एडवोकेट अध्यक्ष, वीरेश यादव एडवोकेट, अमन सक्सैना एडवोकेट, नरेश पाल यादव एडवोकेट, सोनू यादव एडवोकेट, मोहित यादव एडवोकेट महासचिव, हेमंत दीक्षित एडवोकेट, ब्रह्म प्रकाश एडवोकेट, वरुण कुमार एडवोकेट, चंद्रभान सिंह पाल एडवोकेट, चंद्रकेश यादव एडवोकेट, भगवान सिंह यादव एडवोकेट, दिलीप भारती एडवोकेट, विजय सागर एडवोकेट, भगत सिंह यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
