शामली

मोटापा देता है मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियों को जन्म, प्रदीप कुमार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रदीप कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ । ध्वजारोहण में रेंजर्स ने वी फॉरमेशन में प्रतिभाग किया। प्रार्थना एवं झंडा गीत के बाद प्रशिक्षक ने रेंजर्स यूनिफॉर्म, विभिन्न ध्वज की बनावट में महत्व ,प्राथमिक सहायता, पट्टी बांधना, स्ट्रेचर बनाना आदि सिखाया। शिविर के द्वितीय पहर में विशेष व्याख्यान में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ प्रदीप कुमार द्वारा रेंजर्स को अच्छे स्वास्थ्य में अनुशासन, व्यायाम एवं भोजन  कर महत्व विषय पर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति है। धन, पद और सफलता तब ही सार्थक हैं जब हमारा शरीर और मन स्वस्थ हों। जो व्यक्ति अनुशासन में रहता है, वह बीमारियों से भी दूर रहता है।जैसा हम खाते हैं, वैसा ही हमारा शरीर बनता है। इसलिए जंक फूड और अधिक तैलीय भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि ये मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग जैसी समस्याओं को जन्म देते हैं। उन्होंने रेंजर्स को बात, पित एवं कफ़ के विषय के साथ भोजन से पहले एवं बाद में किये जाने वाले योगा व व्यायाम बताए। रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर अंकिता त्यागी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि  यदि हम अनुशासन, संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बना लें, तो हम एक स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन जी सकते हैं। आज से ही संकल्प लें कि स्वस्थ रहेंगे, खुश रहेंगे और देश को स्वस्थ बनाएँगे। साथ ही रेंजर्स ने अपनी टोली के नाम पर आकर्षक पोस्टर बनाकर प्रस्तुत किए। द्वितीय दिवस के शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button