शामली

काली नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में स्थित काली नदी के किनारे लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह के समय नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है और शव कुछ समय से पड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने शव के फोटो जनपद के सभी थानों के साथ-साथ आसपास के जनपदों के थानों में भी भेज दिए हैं। इसके अलावा गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button