भरत पुर
हिंदू सम्मेलन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर- उपखण्ड भुसावर के गॉव बारौली में विराट हिन्दू सम्मेलन का आज 08 फरवरी को आयोजन होगा। कार्यकर्ता आदित्य उपमन ने बताया कि विराट हिन्दू सम्मेलन का 8 फरवरी को गॉव के शिवानी विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जायेगा। जहां प्रातः 9 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी। इस अवसर पर विष्णु शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, संजीव, दिनेश, रवि, राहुल, रविकांत, सुभाष, डालचन्द कोली एवं देशराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


