अमरोहा
नगर में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर /अमरोहा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में 80 हजार से अधिक हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन।रविवार को नगर के एच. एच. एस. पब्लिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में सनातनी महिला पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंदू धर्म ध्वजवाहक पूज्य संत महंत लोकेश दास महाराज ऋषिकेश से पधारे। उन्होंने हिंदू एकता और अपने सनातन धर्म का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू को जाति पार्टी का भेदभाव छोड़ एक साथ खड़े होना है। मुख्य अतिथि आयोजन समिति एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने श्री राम एवं हनुमान की पीतल की दो अलग अलग मूर्तियां स्मृति चिन्ह के रूप में देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शरद कुमार ने संघ के पांच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से सभी को बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार ने एकता, समरसता और सेवा के विषय को सभी को बताया। एच. एच. एस. पब्लिक स्कूल विद्यालय के अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल एवं प्रबंधक राजीव अग्रवाल का अभिरव अग्रवाल , अमित अग्रवाल और अंकित गुप्ता द्वारा पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सचिव एवं विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के प्रांत सह मंत्री अक्षि अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर कार्यवाह सोनू अग्रवाल, नगर संघ चालक दीपक अग्रवाल , सर्राफ अखिलेश अग्रवाल उर्फ आशु प्रसिद्ध व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल , पूर्व सभासद विजय शर्मा , भाजपा नेता पौरुष अग्रवाल , नगर बौद्धिक प्रमुख रजनीकांत आर्य नगर शारीरिक प्रमुख अर्पित गौतम , मधुर अग्रवाल एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।


