बोकारो

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट कसमार प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

शेखर शरदेंदु प्रखंड अध्यक्ष एवं रमेश चंचल चुने गए सचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट से जुडे बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पत्रकारों की एक बैठक रविवार को बहादुरपुर में हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में बोकारो जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी कोषाध्यक्ष पंकज सिंहा एवं सचिव शब्बीर अंसारी उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से कसमार प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमें शेखर शरदेंदु अध्यक्ष एवं रमेश चंचल सचिव चुने गए। इसके साथ ही कसमार प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए हेमंत कुमार महतो को उपाध्यक्ष एवं विकास कुमार गोस्वामी को कोषाध्यक्ष तथा अशोक कुमार महतो को सह सचिव के रूप में चुनाव किया गया। साथ ही सदस्य के रूप में कमलेश कुमार जायसवाल राजेश्वर महतो लालेंदु शेखर मुखर्जी सुभाष महतो अनिल महतो एवं जयप्रकाश प्रसाद महतो का चुनाव किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष की रचना चौधरी ने कहा कि झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट विश्व स्तर के जर्नलिस्ट संगठन से संबद पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है जिसमें झारखंड प्रदेश स्तरीय कमेटी सहित जिला व प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया जा रहा है। कसमार प्रखंड के बाद बोकारो जिले के और सभी प्रखंडों में सदस्य बनाकर कमेटी गठन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। मौके पर पत्रकार मिथिलेश कुमार सिंहा राहुल कुमार बसु अविनाश कुमार सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button