भरत पुर

यूजीसी कानून का भुसावर में हुआ विरोध

निकाली रैली बन्द रखें प्रतिष्ठान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे में आज रविवार को पूर्व में आयोजित हजारों सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी ) से सम्बन्धित कानून का विरोध करते हुए इसे काला कानून बताते हुए वापिस लेने के की मांग करते हुए कस्बे के पोस्ट ऑफिस अस्पताल सड़क मार्ग स्थित अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क से आरम्भ हुई रैली हिन्डोंन सड़क मार्ग,चौर का मन्दिर, कानूनगो मौहल्ला, पुरानी अनाज मण्डी, मुख्य बाजार पुरानी सब्जी मण्डी आदि स्थानों से होकर इटामडा सड़क मार्ग स्थित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंची। वहीं इस दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन विरोध का स्वर मुखर दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर यूजीसी कानून के विरोध में निकाली गई रैली में थानाधिकारी रामदयाल मीणा मय जाप्ता के तैनात रहे।वहीं सवर्ण समाज के लोगों ने बताया कि नया यूजीसी कानून भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था, प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य और भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। जहां उनका मानना है कि यह कानून योग्यता, परिश्रम और प्रतिभा के बजाय वर्गीकरण और असमान्ता को बढ़ावा देना है जिससे लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button