सिंगरौली

आईपीएस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 में एनटीपीसी विंध्याचल की ऐतिहासिक जीत

चार स्वर्ण शक्ति पुरस्कारों के साथ विंध्याचल बना ओवर आल चैंपियन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर अपनी उद्योग नेतृत्व क्षमता को सिद्ध करते हुए 13 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित इंडियन पावर स्टेशन (ओ एंड एम) कॉन्फ्रेंस 2026 में चार प्रतिष्ठित स्वर्ण शक्ति पुरस्कार अपने नाम किए। इनमें ओ एंड एम उत्पादकता के लिए (संयुक्त रूप से एनटीपीसी लारा के साथ) स्वर्ण शक्ति पुरस्कार, सुरक्षा के लिए स्वर्ण शक्ति अवार्ड, मानव संसाधन श्रेणी में स्वर्ण शक्ति पुरस्कार के साथ-साथ प्रतिष्ठित ओवर आल चैंपियन (विनर) मे स्वर्ण शक्ति पुरस्कार तथा चैंपियन एवं बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) के लिए चैंपियन एवं ओवरऑल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये उपलब्धियाँ विंध्याचल की परिचालन उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जो सुदृढ़ रखरखाव प्रणाली, दक्षता अनुकूलन और सशक्त स्थिरता ढांचे के माध्यम से उच्च विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है। ऊर्जा उत्पादन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ने स्टेशन को उद्योग में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
इन उपलब्धियों के साथ-साथ विंध्याचल की “पीपल फ़र्स्ट” कार्य संस्कृति भी इसकी सफलता का प्रमुख आधार रही है, जो समावेशन, सतत सीख, नेतृत्व विकास, कर्मचारी सहभागिता और सुरक्षित कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करती है, साथ ही बिजनेस एक्सीलेंस की दिशा में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करती है।
यह पुरस्कार  पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत मंत्रालय) एवं  गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा निदेशक मंडल की उपस्थिति में प्रदान किए गए। इन्हें  दिवाकर कौशिक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं  संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) ने ग्रहण किया।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि एनटीपीसी विंध्याचल की उत्कृष्टता के प्रति अटूट संकल्प को रेखांकित करती है और भारत के ऊर्जा क्षेत्र में उसकी अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button