बरेली
बरेली-दिल्ली उड़ान के लिए इसी महीने स्लॉट मिलने की उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद बरेली-दिल्ली के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद बढ़ गयी है। इस महीने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रस्तावित है। बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का लोड कम हो जाएगा, इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से बरेली के लिए स्लॉट मिल जाएगा।



