मेरठ

कला हमारी संस्कृति और भाव को प्रदर्शित करने का माध्यम: साक्षी तंवर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय द्वारा आयोजित 13वीं वार्षिक ललित कला प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध अभिनेत्री साक्षी तंवर द्वारा किया गया। अभिनेत्री साक्षी तंवर द्वारा कैटलॉग का भी विमोचन किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, ललित कला संकाय के डीन डॉ. पिंटू मिश्रा एवं कर्नल राजेश त्यागी ने सुभारती विश्वविद्यालय आगमन पर प्रसिद्ध अभिनेत्री साक्षी तंवर का स्वागत किया। अभिनेत्री साक्षी तंवर ने कहा कि कला हमारी संस्कृति और भाव को प्रदर्शित करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए युवा कलाकारों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि कला आत्मा की अभिव्यक्ति है। युवाओं को सफलता मंत्र देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और विश्वास के साथ अपने काम में ईमानदारी पैदा करने से सफलता अवश्य मिलती है। छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी को देश, कॉलेज और परिवार का नाम रोशन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने ललित कला के विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही जीवंत कार्य विद्यार्थियों ने किया है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने 13वीं वार्षिक ललित कला प्रदर्शनी के भव्य आयोजन पर सभी को बधाई दी। डीन डॉ. पिंटू मिश्रा ने कहा कि विभाग के विद्यार्थी एवं शिक्षक पूर्ण निष्ठा के साथ सृजनशील है, जो नित नवीन कृतियों का निर्माण करने में संलग्न रहते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। यह कला दीर्घा यूपी सहित दिल्ली एनसीआर की भव्य दीर्घा है। इस प्रदर्शनी में चित्र, मूर्ति एवं पोस्टर कार्यों का प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना ग्रोवर ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंशु श्रीवास्तव, डॉ. वंदना तोमर, डॉ. सोनल भारद्वाज, डॉ. सनी शर्मा, डॉ. आशीष मिश्रा, लकी त्यागी, कृष्ण कुंडारा एवं विद्यार्थियों में अवनी चौधरी, शालिनी शर्मा, इशा अंसारी, मोहम्मद फराज एवं कुमारी अंजली का सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button