गोड्डा

बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का किया निरीक्षण

 भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आधारभूत सुविधा त्वरित समाधान किए जाए : उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता एवं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें : एसपी
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर प्रगति की समीक्षा हेतु बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा प्रखंड बोआरीजोर की पंचायत बाबुपुर अंतर्गत ग्राम बड़ा कोठा एवं ग्राम टाटकुंडा का भ्रमण कर संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों से सीधे संवाद स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा पंचायत वाघमारा अंतर्गत ग्राम छोटा इटहरी पहाड़ का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की तथा पेयजल, सड़क, सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण, बिजली, जन्म प्रमाण पत्र, नएआधार कार्ड का  निर्माण, जांब कार्ड एवं आवास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड विजिट जारी रहेगा।उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी योजनाओं का कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आपातकालीन स्थिति में डायल 112  का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि 112 सेवा आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना किसी संकोच के इस सेवा का उपयोग करते हुए नजदीकी थाना में सूचित करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, संबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से स्थानीय लोगों को बिजली के द्वारा बहला फुसलाकर बैंक खाता से पैसा निकालने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया गया। साथ ही आमजनों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश  दिए गए। शिक्षा से वंचित रह रहे पहाड़िया समुदाय के बच्चे एवं बच्चियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कल्याण छात्रावास एवं सरकारी स्कूलों में नामांकन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।अवसर पर जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी, एवं आवश्यक खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई गई। अवसर पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता अविनाश पूर्णेन्दु, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोआरीजोर, अंचलाधिकारी बोआरीजोर, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button