कानपुर

अंध विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को स्कूली शूज का वितरण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर :  वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सोमवार को कानपुर के अंध विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को स्कूली शूज का वितरण किया गया। यह पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान बच्चों को उपहार भी दिए गए । नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में पूर्व विधायक अजय कपूर पहुंचे और बच्चो के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों से बात की उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें उनकी पसंद के शूज वितरित किए । पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा इन दिव्यांग बच्चों को देखकर लगता है कि इनके अंदर कितना मजबूत मनोबल है, दिव्यांगजन होने के बाद भी इनके अंदर जीवन के प्रति कितनी सकारात्मक सोच है। जिसे लेकर वह आगे बढ़ रहे हैं। सभी इंसानों को इनसे सीखने की जरूरत है कि कभी अपना मनोबल कमजोर नहीं करना चाहिए। पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने भविष्य में भी अंध विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। यहाँ पर स्कूल के प्रिंसिपल इंद्रजीत,अम्बुज शुक्ला,जगदीश तिवारी,पार्षद अनिल यादव, नीरज चड्ढा, अरविंद त्रिवेदी, मुकेश रामचंदानी, आरके मिश्रा, शिवप्रसाद लोधी, विजय सिंह, जितेंद्र मिश्रा, सौरभ कनौजिया, शुभम राठौर, संकल्प शुक्ला, गोरेलाल आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही पूर्व विधायक अजय कपूर ने बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास रावतपुर गांव में भी पहुंचकर बच्चों को स्कूली शूज व उपहार दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button