बागपत
श्री शिव शक्ति झांकी कावड़ का भव्य स्वागत — प्रजापति समाज ने बढ़ाया गौरव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बड़ौत : प्रजापति समाज के युवाओं द्वारा लगातार आठवीं बार लाई गई श्री शिव शक्ति झांकी कावड़ कोताना जैसे ही बड़ौत कस्बे में पहुंची, वहां का दृश्य अत्यंत भावनात्मक और भव्य हो उठा। इस पवित्र अवसर पर श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति द्वारा कांवड़ लाने वाले समस्त श्रद्धालु युवाओं का परंपरागत स्वागत किया गया। कांवड़ सेवा में जुटे सभी सदस्यों को ‘राम नाम’ के पटके पहनाकर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति-पत्र स्वरूप मेडल भेंट कर उनके धार्मिक योगदान का उत्सवपूर्वक वंदन किया गया। इस बीच, कांवड़ सेवा संघ के सदस्यों ने सभी कांवड़ियों को मिक्स फ्रूट जूस पिलाकर उनकी थकान हरने की सेवा भी निभाई, जो समिति की संवेदनशीलता और सेवा-भाव का परिचायक है। इस शुभ अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित बुजुर्ग जग रोशन प्रजापति ‘ ढिकाना वालो’ द्वारा संपूर्ण कांवड़ टीम को एक प्रेरणा-चिह्न ट्रॉफी भेंट की गई, जिससे युवाओं का उत्साह कई गुना बढ़ गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी एवं समिति पदाधिकारी:
डॉ. अशोक कुमार प्रजापति – संस्थापक, श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति, राजेन्द्र प्रजापति,विनोद प्रजापति, अनिल महादेव प्रजापति,
राजेन्द्र प्रजापति, रजत प्रजापति
इन सभी ने तन-मन-धन से सहयोग देकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।
इस अवसर पर
समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र मलानिया प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा —
> “राम नाम के पथ पर चलने वाले समाज के सभी लोगों का हमारी समिति अभिनंदन करती है। हमारा मूल उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज को संगठित कर एकजुट करना है। धर्म, सेवा और शिक्षा – यही हमारे संगठन के तीन स्तंभ हैं।”
इसी के साथ ही कावड़ सेवा की अगुवाई कर रहे अरुण प्रजापति टेंट वाले व पवन प्रधान का हार्दिक धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने “बोल बम” के जयघोष के साथ बड़ौत से कोताना की ओर प्रस्थान किया। इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रजापति समाज न केवल आध्यात्मिक चेतना में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी एक सशक्त प्रतीक है।



