मथुरा

बल्देव ब्लॉक के प्रधानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शोषण और अनुचित कार्रवाई का आरोप लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के बल्देव ब्लॉक के ग्राम प्रधानों नें शोषण और बिना जांच के कार्रवाई के विरोध में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ग्राम पंचायत सराय दाउद की प्रधान यामिनी और अखिल भारतीय प्रधान संगठन बल्देव के अध्यक्ष योगेश गौतम के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत मडौरा की प्रधान भूरी देवी के खिलाफ एक व्यक्ति ने लगभग 450 झूठी और आधारहीन शिकायतें की हैं। दावा है कि शिकायतकर्ता भू-माफिया प्रवृत्ति का है और उसका उद्देश्य पंचायत कार्यों में बाधा डालना है। इसके बावजूद शिकायतकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि प्रधान को बिना समुचित जांच के नोटिस जारी कर दिया गया। इससे प्रधानों में रोष है।ग्राम पंचायत हसनपुर में शासन द्वारा स्वीकृत मॉडल शॉप के निर्माण कार्य को पूर्व प्रधान दीपचंद के कथित तौर पर रुकवाने का मामला भी उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि चुनावी रंजिश के कारण निर्माण कार्य बाधित हुआ, जिससे निर्माण सामग्री खराब हो रही है और पंचायत को आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रधान प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से दोनों प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इन मुद्दों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button