ललितपुर

जिला बार एसोसिएशन की आम सभा में चुनाव की तैयारी तेज

सात सदस्यीय समिति गठित होगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में वर्ष 2025 के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 24 फरवरी 2026 को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सात सदस्यीय चुनाव समिति एल्डर्स कमेटी द्वारा गठित की जाएगी। बैठक में निर्णय हुआ कि गठित चुनाव समिति आगामी चुनाव में भाग लेने वाले सदस्यों को शामिल करते हुए 6 मार्च 2026 से 15 दिन की अवधि में वर्ष 2026 की सदस्यता सूची तैयार करेगी। इसके लिए प्रति सदस्य 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। साथ ही यह भी तय हुआ कि बार काउंसिल के नियमों के अनुरूप एल्डर्स कमेटी के सहयोग से नियमित रूप से जनपद न्यायालय में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं की अलग मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला बार द्वारा निर्गत बकायनामा का उपयोग करने वाले रेजीडेंसियल सदस्यों तथा बार काउंसिल में पंजीकृत एवं सीओपी प्राप्त करने के बावजूद नियमित वकालत न करने वाले अधिवक्ताओं की नॉन रेजीडेंसियल सूची भी बनाई जाएगी। निर्णय के अनुसार तैयार की गई सभी सूचियों का प्रकाशन जिला बार के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। सूची अंतिम होने के बाद एल्डर्स कमेटी के साथ मिलकर शीघ्र चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। एल्डर्स कमेटी में जीवनधर लाल जैन एड.(अध्यक्ष), लालसिंह ठाकुर एड., अशोक कुमार रिछारिया एड., जयकुमार चौधरी एड. एवं प्रकाशचंद्र जैन एड. सदस्य के रूप में शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button