ललितपुर
विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना का एक अभिन्न अंग : प्राचार्य
नेमवि में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शरद खैरा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य समाज के साथ-साथ राष्ट्र की सेवा भी है। एनएसएस के स्वयंसेवक इस सात दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक समस्याओं से अवश्य परिचित हुए होंगे सभी स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर यहां से जाएंगे। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना का एक अभिन्न अंग है यह युवाओं के लिए विशेष रूप से आकर्षक है। क्योंकि यह छात्रों को समूह में रहने, सामूहिक अनुभव साझा करने और समुदाय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के अनूठे अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाता है। विशिष्ट अतिथि उप प्रबंधक एड.हरदयाल सिंह लोधी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र स्वयं से पहले आप है इन शिविरों में स्वयंसेवक जो भी कार्य करते हैं वह अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे के लिए करते हैं इस प्रकार के शिविरों से स्वयंसेवक को में सामाजिक नेतृत्व का विकास होता है। प्रो.आशा साहू ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर सामाजिक शिक्षा का अवसर प्रदान करते हैं। स्वयंसेवक ग्रामीण समाज में जाकर जन चेतना को समझने का काम करते हैं। कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सात दिवसीय शिविर के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम अधिकारी अनीता ने शिविरों की आख्या प्रस्तुत की कार्यक्रम अधिकारी मनीष वर्मा ने शिविर के प्रतिदिन के कार्यक्रमों से सभी को परिचित कराया। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.सुधाकर उपाध्याय ने व आभार कार्यक्रम अधिकारी डा.वर्षा साहू ने किया। इस दौरान डा.विनीत अग्निहोत्री, डा.रोहित वर्मा, डा.सत्यदेव, अनिल, सुरेश, मिलन, राकेश उपस्थित रहे।

