नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। हाईवा वाहन खरीद के सौदे में धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है। झांसी जनपद के थाना बबीना क्षेत्र के ग्राम वधौरा निवासी महेंद्र पुत्र शिवकुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त के अनुसार उसने 6 जनवरी 2025 को तालबेहट निवासी व्यक्ति से हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या यू.पी. 94 टी 3311) को 12 लाख रुपयेमेंखरीदनेकासौदाकियाथा।सौ दे के तहतपीडि़त नेबतौर पेशगी 1 लाख रुपयेनकदऔर 1.50लाख रुपये फोन-पे के माध्यम से, कुल 2.50 लाख रुपये दे दिए थे। तय हुआ था कि शेष 9.50 लाख रुपये देने के बाद वाहन उसके नाम ट्रांसफर कर दिया जाएगा। महेंद्र का आरोप है कि आरोपी ने न तो वाहन उसके नाम किया और न ही दी गई रकम वापस की। उसने बताया कि फोनपे से दिए गए 50 हजार रुपये लौटाने के बाद आरोपी अब शेष 2 लाख रुपये वापस देने से साफ मना कर रहा है और लगातार टालमटोल कर रहा है। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शेष 2 लाख रुपये दिलवाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



