बोकारो

नावाडीह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। जिले के नावाडीह थाना परिसर में होली पर्व को लेकर बैठक हुई,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पूनम देवी तथा संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने किया। बैठक में बिरनी मुखिया देवेन्द्र कुमार महतो पूर्व मुखिया रणविजय सिंह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेम्ब्रम विधायक प्रतिनिधि सूरज कुमार पाण्डेय मुखिया प्रदीप कुमार वर्मा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो झामुमो नेता बालेश्वर महतो महबूब आलम तथा समाजसेवी राज हसन आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अधिकांश लोगों को समझ थी कि लड़ाई झगडे की जड़ में शराब होती है इसलिए होली में दारू पर लगाम लगाने के लिए गांव कस्बे में छापामारी करने की सलाह दी।बाराडीह मुखिया प्रदीप कुमार वर्मा ने डीजे साउण्ड में अश्लील गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने कहा कि हम तो निरंतर रेड करते रहते हैं। शराब कल्चर इस इलाके में हावी है इसे दूर करने के लिए हम सब को मिलकर काम करने की जरूरत है। बैठक में मुखिया किरण देवी परसबनी मुखिया संजू देवी आहरडीह मुखिया गायत्री देवी सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो पूर्व उप प्रमुख प्रोफेसर अलाउद्दीन अंसारी पूर्व पंचायत समिति सदस्य मिथलेश विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि नावाडीह प्रखंड में वर्षों से होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है और इस बार भी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button