नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न, कहीं जेएमएम समर्थित तो कहीं बीजेपी समर्थित प्रत्याशी की जीत
Municipal General Elections – 2026 Counting of votes concluded peacefully, with JMM-supported and BJP-supported candidates winning in some areas.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत मतगणना का कार्य गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहेबगंज में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता एवं अध्यक्ष, नगर परिषद साहेबगंज, गौतम भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया में 2000 से अधिक प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ 1000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समन्वित प्रयास से पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को बधाई दी गई। साथ ही निर्वाचन अवधि के दौरान उत्कृष्ट कवरेज के लिए मीडिया प्रतिनिधियों तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बरहरवा नगर पंचायत परिणाम
बरहरवा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर अर्पिता दास 6181 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुईं। उनकी प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी को 4609 मत मिले। वार्ड पार्षद पद पर वार्ड संख्या–01 से निर्मला कुमारी (731), वार्ड–02 से जितेंद्र कुमार (457), वार्ड–03 से अमित कुमार भारती (375), वार्ड–04 से राजकुमार भगत (380), वार्ड–05 से डोली कुमारी (530), वार्ड–06 से श्रीती दास (399), वार्ड–07 से रशीद शेख (406), वार्ड–08 से केया सिंह (213), वार्ड–09 से निखत परवीन (272), वार्ड–10 से छोटे लाल रमानी (660), वार्ड–11 से निशा रानी (1007), वार्ड–12 से संतोष कुमार भगत (539), वार्ड–13 से निकी देवी (455) तथा वार्ड–14 से बिजय कुमार (416) विजयी घोषित किए गए।
राजमहल नगर पंचायत परिणाम
राजमहल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर केताबुद्दीन शेख ने 4328 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी भावना गुप्ता को 3849 मत मिले। वार्ड पार्षद पद पर वार्ड–01 से राजकुमार मंडल (526), वार्ड–02 से अनिता बसाक (421), वार्ड–03 से सन्नी कुमार साहा (361), वार्ड–04 से सोहरफूल बीबी (542), वार्ड–06 से गीता बर्मन (529), वार्ड–07 से उज्जवल कुमार हलदार (253), वार्ड–08 से जोली राय (491), वार्ड–09 से अमीर कुमार मंडल (310), वार्ड–10 से रिंकी कुमारी (325), वार्ड–11 से राजू सरकार (414), वार्ड–12 से मो. बरकत अली (721) तथा वार्ड–13 से जाहिदा बीबी (765) विजयी घोषित किए गए।
साहेबगंज नगर परिषद परिणाम
साहेबगंज नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर रामनाथ पासवान ने 11,660 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कपिल देव दास को 8,865 मत मिले। वार्ड पार्षद पद पर वार्ड–01 से विनीता देवी (891), वार्ड–02 से सुशील कुमार भरतिया (460), वार्ड–04 से रौशन कुमारी (902), वार्ड–05 से बेबी खातून (377), वार्ड–06 से शेखर कुमार पासवान (862), वार्ड–07 से सुनिता सिन्हा (216), वार्ड–09 से रिफत प्रवीण (605), वार्ड–10 से पार्वती देवी (459), वार्ड–11 से रंजीत प्रसाद साह (843), वार्ड–12 से हिना परवीन (837), वार्ड–14 से अमित कुमार साह (297), वार्ड–15 से मो. नजरूल बारी (985), वार्ड–17 से सुनिता देवी (1124), वार्ड–18 से कंचन देवी (998), वार्ड–19 से वर्षा कुमारी (564), वार्ड–20 से दीपा देवी (385), वार्ड–21 से सीमा देवी (752), वार्ड–22 से सुरेंद्र यादव (974), वार्ड–23 से मनोज तांती (671), वार्ड–24 से दुलारी देवी (612), वार्ड–25 से आरती कुमारी (744), वार्ड–26 से चमरू उरांव (442) तथा वार्ड–27 से अंजली कुमारी (477) विजयी घोषित किए गए। निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से लोकतांत्रिक प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने दोहराया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता रही है और इसमें सभी वर्गों का सराहनीय योगदान रहा।

