पाकुड़

राजद कार्यकर्ताओं का रांची कूच, तेजस्वी यादव के स्वागत कार्यक्रम में होंगे शामिल

RJD workers will march to Ranchi and participate in the welcome programme for Tejashwi Yadav.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा प्रखंड से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला अध्यक्ष महावीर मढैया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। यह काफिला रांची के हरमू स्थित कार्निवल बैंक्विट हॉल में आयोजित राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे लिट्टीपाड़ा के नवाडीह मैदान से कार्यकर्ताओं का काफिला पूरे उत्साह और जोश के साथ रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष ज्योति कुमारी दुबे, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मरैया, प्रखंड सचिव लाल मरांडी, अमरापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर तथा पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा राजद कार्यकर्ताओं में प्रणव दुबे, रोहन सिंह, पप्पू मंडल, रुदल यादव, पिंटू यादव, रीना मुर्मू, जेठा मरांडी, गंगेश मुर्मू, चंद्रकिशोर मुर्मू, रमेश मड़ैया, राहुल मड़ैया, ज्योत्सना मुर्मू और बैठका टुडू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने रांची पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button