अमेठी

आवास विकास कॉलोनी अमेठी में जलभराव

जल निकासी व्यवस्था न होने से कॉलोनी वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी।  आवास विकास कॉलोनी अमेठी में पानी निकासी की समस्या से परेशान लोगों ने तहसील दिवस में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। धम्मौर रोड स्थित इस कॉलोनी में सैकड़ों मकान हैं। यहां प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का आवास और कार्यालय भी है। उनकी पत्नी महाराजी प्रजापति वर्तमान में अमेठी की विधायक हैं।
नगर पंचायत के अधीन इस आवासीय कॉलोनी को कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कॉलोनी की सड़क 40 वर्षों में केवल एक बार बनी है, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। नालियों की स्थिति भी खराब है। बारिश के समय पूरी कॉलोनी में घुटनों तक पानी भर जाता है।
पहले कॉलोनी का पानी दक्षिण दिशा में स्थित तालाब में जाता था। अब वहां बाईपास बन गया है। कॉलोनी वासी पिछले कई सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है।
एसडीएम ने शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। इस दौरान डॉ. राजेश सिंह, डॉ. संजय सिंह, अर्पित शुक्ल, अभिषेक तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button