अमरोहा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 49 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
अमरोहा। जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी लखन सिंह यादव ने बुधवार-गुरुवार की देर रात तबादला सूची जारी की है। इसमें कुल 49 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 18 दरोगा और अन्य सिपाही शामिल हैं। 6 चौकी प्रभारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
इनको मिली नई जिम्मेदारी
एसपी लखन सिंह यादव द्वारा जारी सूची के अनुसार दरोगा विकास त्यागी को मुनव्वरपुर चौकी प्रभारी और सुधीर कुमार को रसूलपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
गजरौला कस्बा चौकी प्रभारी बाल किशन को कुमराला चौकी प्रभारी, जबकि कुमराला चौकी प्रभारी बृजमोहन सिंह रावत को गजरौला कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह संजीव कुमार को थाना रहरा का टी प्वाइंट चौकी प्रभारी और जितेंद्र कुमार को चौपला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
दरोगा नवीन भाटी को रजबपुर थाने में एसएसआई बनाया गया है।


